Home » राजस्थान » बाइक से टकराकर ट्रक में घुसी कार, चार की मौत:गाड़ी में बुरी तरह फंस गए शव, जयपुर -अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा

बाइक से टकराकर ट्रक में घुसी कार, चार की मौत:गाड़ी में बुरी तरह फंस गए शव, जयपुर -अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा

तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारती हुई सर्विस लेन में खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसा दूदू में जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस वे पर ट्रक स्टैंड पर शनिवार शाम 5.30 बजे हुआ।

दूदू सीआई इंद्र प्रकाश यादव ने बताया- क्रेटा कार में सवार 3 लोग जयपुर से उदयपुर जा रहे थे। इस दौरान दूदू पावर हाउस के सामने आगे चल रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार बेकाबू हो गई। कार सर्विस रोड पर खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी।

हादसे में कार सवार अशोक काबरा (45) निवासी उदयपुर, विकास चांडक (48) निवासी निंबाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) और निर्मल रांका निवासी निंबाहेड़ा की मौत हो गई। बाइक सवार मुकेश वैष्णव भी हादसे की चपेट में आ गया। मुकेश केरिया खुर्द (दूदू) का रहने वाला था। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दूदू जिला अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने चारों शवों को दूदू सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाए हैं। मृतकों के मोबाइल से मिली डिटेल से परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आने पर रविवार को पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
पुलिस के अनुसार- तेज धमाके की आवाज सुन आसपास के दुकानदार क्रेटा कार में फंसे हुए लोगों को बचाने दौड़े। कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाइक सवार मुकेश ने जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे। कार में फंसे शवों को लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी