Home » राजस्थान » पहले फेज की 12 सीटों पर मतदान प्रतिशत आंकड़े, सबसे ज्यादा वोटिंग जयपुर के किशनपोल विधानसभा में

पहले फेज की 12 सीटों पर मतदान प्रतिशत आंकड़े, सबसे ज्यादा वोटिंग जयपुर के किशनपोल विधानसभा में

जयपुरः लोकसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को सम्पन्न हो चुका है. इसके बाद से ही आंकड़ों के सामने आने का सिलसिला जारी है. पहले फेज की 12 सीटों पर सबसे ज्यादा वोटिंग जयपुर के किशनपोल विधानसभा में हुई है.

किशनपोल में 68.72 फीसदी मतदान हुआ. किशनपोल के अलावा तारानगर सीट पर 68.52 फीसदी, नोहर सीट पर 68.44 और हवामहल सीट पर 68.19 फीसदी वोटिंग हुई. जबकि सबसे कम मतदान प्रतिशत 40.27 नोखा में रहा.

नोखा के अलावा 14 अन्य ऐसी विधानसभा सीटे जहां वोटिंग प्रतिशत 50 फीसदी या उससे कम मतदान रहा. खेतड़ी (48.03), पिलानी (49.11),कोलायत (46.20), श्रीडूंगरगढ़ (48.98), श्रीमाधोपुर (48.54),नीमकाथाना (49.75), बानसूर (49.10), डीग-कुम्हेर (47.90), नदबई (49.61), वैर (50.01) बयाना (45.98), टोडाभीम (46.30), करौली (47.21), सपोटरा (43.20) और हिंडौन (50) फीसदी मतदान हुआ.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर