Home » राजस्थान » कोटा में युवती की गला काटकर हत्या:भाई घर पहुंचा तो खून से लथपथ शव पड़ा था, पास के कमरे में सो रही थी भाभी

कोटा में युवती की गला काटकर हत्या:भाई घर पहुंचा तो खून से लथपथ शव पड़ा था, पास के कमरे में सो रही थी भाभी

घर में सो रही युवती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। भाई जब घर पहुंचा तो बहन फर्श पर लहूलुहान पड़ी थी। वह चिल्लाया तो पास ही कमरे में सो रही उसकी पत्नी उठकर आई और पड़ोसियों को बुलाया। मामला कोटा के महावीर नगर इलाके के केशवपुरा का मंगलवार शाम 4 बजे का है।

SHO महेंद्र मारू ने बताया- परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे। पूनम (18) पुत्री बंकट प्रजापत का शव घर में पड़ा मिला। इसके बाद डॉग स्क्वायड व FSL की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

युवती के पिता बंकट प्रजापत ने बताया कि हाल ही में बेटी पूनम ने 11वीं का एग्जाम दिया था और अब 12वीं में पढ़ रही थी। उसकी मां घरों में झाड़ू-पौंछा करती है। पूनम कभी-कभी अपनी मां के साथ चली जाती थी। तबीयत खराब होने के कारण उसकी मां एक सप्ताह से काम पर नहीं जा रही थी। आज दोपहर में उसकी मां पास में ही हॉस्पिटल में दिखाने गई थी। मैं भी मजदूरी करने गया था। बेटा भी काम पर गया था। घर में बहू थी वो अपने कमरे में सो रही थी।

बेटी सुसाइड नहीं कर सकती
बंकट ने बताया- दोपहर 4 बजे बेटा अंकित घर आया तो देखा कि बेटी पूनम कमरे में लहूलुहान हालात में पड़ी थी। बेटे ने फोन करके तुंरत घर बुलाया। बेटी का गला कटा हुआ था। बेटा जब घर आया तो उस दौरान मेन गेट अंदर से बंद नहीं था। समझ नहीं आ रहा बेटी की मौत कैसे हुई। मेरी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती। घटना के वक्त छोटा बेटा बाहर खेलने गया था।

कोटा एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया युवती के गर्दन पर तेज हथियार से चोट लगी है। संदिग्ध हालात लग रहे हैं। आसपास पूछताछ जारी है। FIR दर्ज की है। पूरी घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS