Home » राजस्थान » हनुमानगढ़ में किसान भूमि नीलामी नोटिस मामला; अशोक गहलोत बोले, किसान विरोधी झूठे वादे कर भाजपा ने सरकार बना ली

हनुमानगढ़ में किसान भूमि नीलामी नोटिस मामला; अशोक गहलोत बोले, किसान विरोधी झूठे वादे कर भाजपा ने सरकार बना ली

जयपुर: हनुमानगढ़ जिले में किसानों की जमीन नीलाम करने के मामले को लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि अखबारों में किसानों की जमीन नीलाम करने के लिए छपे ये विज्ञापन “मोदी की गारंटी” की सच्चाई उजागर कर रहे हैं.

भाजपा ने राजस्थान में अपने घोषणा पत्र के पेज संख्या 42 पर वादा किया था. किसानों की जमीन नीलामी रोकना सुनिश्चित करने की बात कही थी. परन्तु राजस्थान में किसानों की जमीन नीलामी की जा रही है.

इस किसान विरोधी भाजपा सरकार ने झूठे वादे कर सरकार बना ली. पर इन्हें किसानों की कोई परवाह नहीं है. हमारी सरकार ने कृषि ऋण राहत आयोग बनाया था पर नई सरकार ने उसे भी क्रियाशील नहीं किया है.

मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कहना चाहता हूं कि अविलम्ब आदेश देकर किसानों की भूमि की नीलामी रोककर किसानों को राहत दी जाए. और आगे नीलामी ना हो सके इसके पुख्ता इंतजाम हो.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा