पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के मार्गदर्शन में जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप’ के तहत अति. पुलिस आयुक्त (प्रथम), अति. पुलिस आयुक्त (प्रथम), कैलाश चन्द बिश्नोई के निर्देशन जयपुर शहर में मादक पदार्थ एवं अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु दिगंत आनन्द, पुलिस उपायुक्त (अपराध) आयुक्तालय जयपुर एवं रणवीर सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध, आयुक्तालय जयपुर के निकट सुपरविजन व नेतृत्व में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम के भवानी सिंह एवं राजेश कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम द्वारा मादक पदार्थ एवं शराब तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये मादक पदार्थ एवं शराब तस्करों के विरूद्ध आसूचना संकलन कर सूचनाओं पर पुलिस सांगानेर सदर एवं मानसरोवर
जयपुर आयुक्तालय की टीम के साथ पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुये अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर 1. कौशल सांसी पुत्र भीमसिंह 2. श्रीमती बीना सांसी पत्नी सोनू सांसी को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 72 ग्राम, देशी शराब के 59 पव्वे एवं बिक्री राशि 4020 रुपये को बरामद करने में सफलता अर्जित की गयी।
प्रथम कार्यवाही गठित टीम द्वारा पुलिस थाना सांगानेर सदर जिला जयपुर (दक्षिण)की टीम के साथ सयुंक्त कार्यवाही करते हुये अवैध मादक गांजा तस्कर कौशल सांसी पुत्र भीमसिंह को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 72 ग्राम एवं बिक्री राशि 1620 रुपये को बरामद कर जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही संबंध में पुलिस थाना सांगानेर सदर जिला जयपुर (दक्षिण) में प्रकरण संख्या 406/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में सीएसटी से राजकुमार मांडिया, रविन्द्रपाल सिंह, राजेन्द्र कुड़ी एवं मंगलज की अहम भूमिका रही।
गठित टीम द्वारा पुलिस थाना मानसरोवर जिला जयपुर (दक्षिण) द्वितीय कार्यवाही की टीम के साथ सयुक्त कार्यवाही करते हुये अवैध देशी शराब महिला तस्कर बीना सांसी पत्नी सोनू सांसी को गिरफ्तार कर कब्जे से देशी शराब के 59 पव्वे एवं बिक्री राशि 2400 रुपये को बरामद कर जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना मानसरोवर जिला जयपुर (दक्षिण) में प्रकरण संख्या 428/2024 धारा 19/54 आबकारी अधिनियम में दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में सीएसटी से कानि. राजकुमार मांडिया, रविन्द्रपाल सिंह, राजेन्द्र कुड़ी एवं मंगलज की अहम भूमिका रही।





