Home » राजस्थान » जयपुर के सहकार मार्ग पर सड़क हादसा, आपस में भिड़े कई वाहन, एक कार के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा

जयपुर के सहकार मार्ग पर सड़क हादसा, आपस में भिड़े कई वाहन, एक कार के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के सहकार मार्ग पर करीब दोपहर 2 बजे सड़क हादसा हो गया. हादसा इतना भयानक था कि आपस में कई वाहन भिड़ गए. गनी​मत रही कि हादसे के वक्त किसी को चोट नहीं आई. यह हादसा एक कार के अचानक ब्रेक लगाने की वजह से घटित हुआ.

हादसे में कई कारें क्षतिग्रस्त हुई. हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. आपको बता दें कि करीब दोपहर 2 बजे बाइस गोदाम से सहकार मार्ग होते हुए कार टोंक रोड की तरफ जा रही थी कि अचानक एक कार चालक ने सहकार मार्ग पर ब्रेक लगा दिया.

पीछे से आ रही एक के बाद एक गाड़ियां आपस में टकरा गई. हादसे में कई कारें क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे की आवाज सुनकर लोगों की भीड लग गई. सहकार मार्ग पर हादसे की शिकार हुई गाड़ियों की वजह से जाम लग गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने यातायात बहाल करवाया.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी