Home » राजस्थान » जैसलमेर अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर पारा पहुंचा 55 डिग्री के पार, गाड़ी के बोनट पर सिक गई रोटी

जैसलमेर अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर पारा पहुंचा 55 डिग्री के पार, गाड़ी के बोनट पर सिक गई रोटी

जैसलमेरः गर्मी के तीखे तेवर ने हाल बेहाल कर दिया है. नौतपा की शुरुआत के साथ ही अब गर्मी और लू का प्रकोप शुरू हो गया है. जैसलमेर अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर पारा 55 डिग्री के पार पहुंच गया है. ऐसे में इस कड़ी धूप और लू के बीच कड़ी मुस्तैदी के साथ BSF के जवान तैनात है.

गर्मी की तीव्रता का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि वहां गाड़ी के बोनट पर ही रोटी सिक गई. वहीं BSF के जवानों ने धूप में पापड़ सेके. जिसको देख पता लगाया जा सकता है कि गर्मी के तेवर किस प्रकार अपने रंग दिखा रहे है. और ऐसी तपती धरती पर जवान मुस्तैदी के साथ तैनात है.

मौसम ने बदली करवट, जोधपुर में चिलचिलाती गर्मी के बीच तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी, सड़क पर गिरे पेड़
राज्य में नौतपा शुरू होने के साथ ही गर्मी ने गर्म तवे के समान रूप धारण कर लिया. जिसने आम जन का हाल बेहाल कर दिया है. तपती धरती के बीच प्रदेश में तापमान भी अर्द्ध शतक मार चुका है. गर्मी के प्रचंड तांडव को इस तरह देखा जा सकता है कि जिसमें सबसे ज्यादा तापमान फलौदी में पहुंच गया है. फलौदी में पारा 50 डिग्री पर पहुंच गया है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर