Home » राजस्थान » जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के दिए आदेश

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के दिए आदेश

जयपुर(सुनील शर्मा) जिला कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक का आयोजन हुआ।जिसमें जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने राजस्व अधिकारियों को भू-आवंटन, औद्योगिक प्रयोजनार्थ भू-संपरिवर्तन, नामान्तरण,सीमाज्ञान,कुर्रेजात,पत्थरगढ़ी,भू-रूपांतरण सहित राजस्व से संबंधित सभी प्रकार के प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिये।

कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि आमजन को जल्द से जल्द राहत मिल सके इसके लिए सभी राजस्व अधिकारी अपने न्यायालय में दर्ज राजस्व प्रकरणों में उल्लेखनीय कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित करें एवं लक्ष्य हासिल करने के लिए सप्ताह में पांचों दिन कोर्ट लेकर ज्यादा से ज्यादा दावों की सुनवाई करें।साथ ही कलक्टर ने बैठक में अधिकारियों को सीमाज्ञान से जुड़े समस्त प्रकरणों का आगामी 30 जून तक निस्तारण करने के लिए भी निर्देशित किया।

बैठक कलक्टर ने अधिकारियों को रात्रि चौपाल एवं दौरों का विवरण राजस्थान संपर्क पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण कर आमजन को राहत देने के निर्देश दिये।साथ ही जाति प्रमाण पत्र एवं मूल निवास प्रमाण पत्र लंबित प्रकरणों के भी निस्तारण के निर्देश दिये।साथ ही उन्होंने कहा कि पेंशन संबंधी प्रकरणों का भी निस्तारण के लिए राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) राजकुमार कस्वां,अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) लोकेश मीणा सहित जयपुर,जयपुर ग्रामीण जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय