Home » राजस्थान » सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का होगा सीधा हस्तांतरण:अविनाश गहलोत

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का होगा सीधा हस्तांतरण:अविनाश गहलोत

जयपुर(सुनील शर्मा)* मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 24 जून 2024 को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का पेंशनर्स के खातों में डीबीटी करेंगे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि चुनाव पूर्व किया गया एक और वादा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूरा किया है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का एक साथ सीधा हस्तांतरण लाभार्थियों के खाते में किया जाएगा।साथ ही उन्होंने बताया कि 88.44 लाख लाभार्थियों के खाते में 1038.55 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनर्स को एक अप्रैल 2024 से पेंशन राशि ₹1000 से बढ़ाकर 1150 रुपए दी जा रही है।विभाग द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना,मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना,लघु एवं सीमान्त वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

साथ ही मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि राज्य सरकार बुजुर्गों व जरूरतमंद को पेंशन देकर उन्हें आर्थिक सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही है तथा तथा समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय