Home » राजस्थान » राजापार्क पंचवटी सर्किल स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 27 वां विशाल भगवती जागरण का हुआ आयोजन

राजापार्क पंचवटी सर्किल स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 27 वां विशाल भगवती जागरण का हुआ आयोजन

जयपुर(सुनील शर्मा)वैष्णो देवी सेवा समिति के तत्वावधान में राजापार्क पंचवटी सर्किल स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 27 वां विशाल भगवती जागरण गुरुवार 20 जून को वैष्णो देवी मंदिर पर आयोजित किया गया।अध्यक्ष राज भाटिया ने बताया कि इस अवसर पर रुद्रपुर उत्तराखंड के सुविख्यात गायक रितेश मिनोचा ने माता का गुणगान किया।सुरीले गायक रितेश ने तेरे रंग विच में रंग जावा जमाने कोलो की लेना……इस बार के मां नवरात्रों में तुम्हें मेरे घर भी आना है……आज आ गई जगराते वाली रात…..चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है….गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

सचिव राजकुमार भाटिया और उपाध्यक्ष कमलेश आसुदानी ने बताया कि कार्यकारिणी के सभी सदस्यों और भक्तों द्वारा माता की महाआरती की गई।इससे पूर्व माता के नौ स्वरूपों की नौ ज्योतियां प्रज्जवलित की गईं।माता रानी को दिन में तीन बार विशेष पोशाक राजस्थानी लहंगा ओढ़नी धारण कराई गई।हनुमान जी के विग्रह को भी नवीन पोशाक धारण कराई गई।माता रानी का विशेष श्रृंगार किया गया साथ ही फूल बंगले की विशेष झांकी सजाई गई जिसमें गुलाब,चमेली,गेंदा,मोगरा,नौरंगा, हजारा,रजनीगंधा सहित कई फूल प्रयोग में लाए गए।केवड़े खस के इत्र की सुगंध से मंदिर परिसर महक उठा।माता को छोले,हलुवे,सूखे मेवे और फलों का भोग लगाया गया।पंडित मदन मोहन द्वारा महिला भक्तों को माता पर अर्पित की हुई सुहाग सामग्री प्रसाद में दी गई।मंदिर की बिजली की झालरों से विशेष सजावट की गई।इस दौरान जय प्रकाश(रूबी),योगेश खुराना,संजय भाटिया,राजकुमार भाटिया आदि सेवादारों ने जागरण में सेवाएं दीं।इस दौरान कोषाध्यक्ष इंद्रजीत शर्मा ने बताया कि 21 जून 2024 को शाम 6:00 बजे से विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा जिसमें हजारों श्रद्धालु पंगत प्रसादी में जिमेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय