Home » राजस्थान » विधानसभा उपचुनावों को लेकर मदन राठौड़ बोले, हम चुनाव जरूर जीतेंगे

विधानसभा उपचुनावों को लेकर मदन राठौड़ बोले, हम चुनाव जरूर जीतेंगे

जयपुर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने अमृतलाल मीणा के निधन पर शोक जताया और विधानसभा उप चुनावों को लेकर कहा कि हमारी सरकार की योजनाओं को लेकर कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेगा. निचले स्तर तक योजनाओं को पहुंचाया जाएगा.

मदन राठौड़ ने आगे कहा कि पूरी पार्टी को एकजुट करके पूरी ताकत के साथ क्षेत्र में हम लगेंगे. हम चुनाव जरूर जीतेंगे. राज्यसभा चुनाव को लेकर राठौड़ ने कहा कि इस बारे में कोर कमेटी बैठेगी कोर कमेटी अपना प्रस्ताव केंद्र नेतृत्व को भेजेगी. केंद्रीय नेतृत्व राज्यसभा टिकट को लेकर फैसला लेंगे.

इसके बाद उन्होंने राज्यसभा में जया बच्चन और जगदीप धनखड़ के बीच के विवाद को लेकर कहा कि यह विवाद बेफिजूल का, जया बच्चन जो बात कह रही है वह सही नहीं है. विपक्ष का इस बारे में सियासत करना ठीक नहीं है. सरनेम को लेकर विवाद अनावश्यक है.

विपक्ष का काम हंगामा करना है. लेकिन सदन नियमों से चलता है, और नियमों के अनुसार जो नाम है उसी नाम से पुकारा जाएगा. अगर जया बच्चन को अमिताभ बच्चन के नाम से चिढ़ तो वह जाने. राज्यसभा में विश्वास प्रस्ताव को लेकर भी उन्होंने कहा कि विपक्ष है वह अपना काम करेगा.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन