Home » राजस्थान » डीग के कामां में तेज बारिश से गिरा मकान, हादसे में मां-बेटी की दबने से हुई मौत

डीग के कामां में तेज बारिश से गिरा मकान, हादसे में मां-बेटी की दबने से हुई मौत

डीग: राजस्थान के डीग के कामां में तेज बारिश से मकान गिर गया. हादसे में मां-बेटी की दबने से मौत हुई. पति-पत्नी और 4 बच्चे मकान के मलबे में दबे थे. पति और 3 बच्चों को रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर सुरक्षित निकाला. 

पति व 3 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया. मां-बेटी के शव को मोर्चरी में रखवाया. जुरहरा के गांवड़ी निवासी साजिद पुत्र फजरू की पत्नी और बच्ची की मौत हुई.

कामां डीएसपी धर्मराज चौधरी और जुरहरा थानाधिकारी योगेंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहे.कामां क्षेत्र के गांवड़ी गांव की घटना बताई जा रही है.

 

 

 

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा