Poola Jada
Home » राजस्थान » करौली के हिण्डौन सिटी में जमकर बरसे मेघ, शहर की लगभग 1000 दुकानों में पानी भरा, पुरानी इमारतें भी गिरकर हुई ध्वस्त

करौली के हिण्डौन सिटी में जमकर बरसे मेघ, शहर की लगभग 1000 दुकानों में पानी भरा, पुरानी इमारतें भी गिरकर हुई ध्वस्त

करौली: प्रदेशभर में मानसूनी बारिश हो रही है. करौली के हिण्डौन सिटी क्षेत्र में पिछले 3 घंटे से झमाझम बारिश का दौर जारी है. हिंडौन शहर सहित क्षेत्र में हर जगह पानी ही पानी हुआ. हर जगह की सड़क बारिश के कारण जलमग्न हुई. पिछले 3 घंटे में 80 एमएम से भी अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है.शहर के कटरा बाजार सहित अन्य बाजारों में व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ.

कटरा बाजार सराफा बाजार कंबलवल बाजार डेम्प रोड की सैकड़ो दुकानों में पानी भरा. दुकानों में पानी भरने के कारण व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ. हिंडौन क्षेत्र जगर बांध में भी पानी की बहुत ज्यादा आवक हो रही है. झमाझम बारिश के कारण हिंडौन के अधिकांश निजी विद्यालयों ने अवकाश किया.

करौली के हिंडौन शहर में झमाझम बारिश हो रही है. हिंडौन शहर की लगभग कम से कम 1000 दुकानों में पानी भरा. बारिश के कारण व्यापारियों को लगभग 2 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. कटरा बाजार भाईलापुरा शीतला चौराहा डेम्प रोड सहित आने को बाजारों में पानी भरा. प्रशासन के अनुसार लगभग 150 एमएम बारिश दर्ज की गई. हिंडौन शहर के लगभग सभी विद्यालयों का अवकाश कर दिया गया. कई बाजारों में व्यापारियों के गर्दन तक पानी आ गया. शहर की कई पुरानी इमारतें भी गिरकर ध्वस्त हो गई. पुलिस एवं प्रशासन जगह-जगह जाकर नुकसान का आकलन कर रहा है.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन