Home » राजस्थान » भजनलाल शर्मा बोले- आने वाले समय में NDA की सरकार चौथी बार बनेगी

भजनलाल शर्मा बोले- आने वाले समय में NDA की सरकार चौथी बार बनेगी

जोधपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर के दौरे हैं. जहां उन्होंने एसएन मेडिकल कॉलेज सभागार में कार्यशाला में अपना संबोधन किया इस दौरान उन्होंने कहा कि जब बजट बना रहे थे तो मेरे मन में विचार था कि जोधपुर और संभाग में सीएम रहे, इसलिए ज्यादा कुछ देने की आवश्यकता नहीं होगी. 

सीएम ने काम किए होंगे लेकिन जब आपके सुझाव आए तो मुझे ताज्जुब हुआ कि वहां की समस्याएं जस की तस बनी हुई है. हमने हर विधानसभा के लिए कुछ न कुछ दिया है. जोधपुर के जनप्रतिनिधि मुझे डिमांड बता रहे हैं. आप निश्चित रहे हमारे संकल्प पत्र की जो वादे है उसे पूरा करेंगे. मैं कहना चाहूंगा स्पेशल पैकेज देंगे लेकिन जो भ्रष्टाचार हुआ है उसकी जांच होगी जो दोषी होंगे उसे सजा देने का काम करेंगे.

कांग्रेस ने नेशनल कांफ्रेंस के साथ समझौता किया है. कांग्रेस ने देश का बंटवारा किया आपातकाल लगाया. कांग्रेस ने तुष्टिकरण के आधार पर काम किया. आप सजग रहे आने वाला समय आपका है. आने वाले समय में NDA की सरकार चौथी बार बनेगी. राजस्थान में भी वापस भाजपा की सरकार बनेगी. कांग्रेस की स्थिती देखिए 543 में से 99 सीटें लाकर भी खुश है. हमने अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाए है.

हमने योजनाओं को आगे बढ़ने का काम किया है. 2027 तक आत्मनिर्भर बनेंगे, किसान को दिन में बिजली मिलगी. पानी की आपूर्ति के लिए सरकार काम कर रही है. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं मुझे सेवा का जो अवसर दिया है. कार्यशाला में काम का बंटवारा हो ताकि सदस्यता अभियान सफल हो. साथ ही भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत करने का आह्वान किया.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन