Home » राजस्थान » राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, लो प्रेशर एरिया बदला डिप्रेशन में, राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भागों में जमकर होगी बारिश

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, लो प्रेशर एरिया बदला डिप्रेशन में, राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भागों में जमकर होगी बारिश

जयपुरः राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. लो प्रेशर एरिया डिप्रेशन में बदल गया है. डिप्रेशन में उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश तथा पूर्वी राजस्थान के ऊपर मौजूद है. जो आगामी दो-तीन दिनों में पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ेगा. साथ ही तीव्र होकर डीप डिप्रेशन में तब्दील होगा. 

वेदर सिस्टम के प्रभाव से राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भागों में जमकर बारिश होगी. आगामी दो-तीन दिन भारी से अधिक भारी बारिश होने व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की संभावना है. डीप डिप्रेशन के प्रभाव से 26-27 अगस्त को दक्षिणी राजस्थान में तेज हवा चलेगी. 28 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी.

जल संसाधन विभाग ने आंकड़ा जारी किया है. जिसके मुताबिक प्रदेश में सामान्य से अब तक 50.46% अधिक बारिश हो चुकी है. जबकि 23 जिलों में सामान्य से 60% या उससे अधिक बारिश दर्ज की गई है. 16 जिलों में सामान्य से 20 से 59% तक अधिक बारिश दर्ज की गई है. सात जिलों में 19% तक अधिक बारिश दर्ज हुई है. जबकि बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और सलूंबर में सामान्य से माइनस 20 से 59% तक कम बारिश हुई है.

 

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन