नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा खुलासा किया है. नागपुर में पत्रकार पुरस्कार समारोह के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि एक वरिष्ठ विपक्ष नेता ने मुझे प्रधानमंत्री पद का ऑफर दिया था. मैंने कहा मैं एक विचारधारा और विश्वास पालन करने वाला व्यक्ति हूं.
मैं एक ऐसी पार्टी में हूं जिसने वह सब कुछ दिया जिसकी कल्पना नहीं की थी. कोई भी प्रस्ताव मुझे नहीं लुभा सकता. प्रधानमंत्री बनना मेरे जीवन का लक्ष्य नहीं है. मैं किसी पद के लिए समझौता नहीं करूंगा.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 261






