Home » राजस्थान » अनुरा कुमारा दिसानायके बने श्रीलंका के राष्ट्रपति, निकटतम प्रतिद्वंद्वी साजिथ प्रेमदासा को किया पराजित

अनुरा कुमारा दिसानायके बने श्रीलंका के राष्ट्रपति, निकटतम प्रतिद्वंद्वी साजिथ प्रेमदासा को किया पराजित

 

नई​ दिल्ली: अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के राष्ट्रपति बन गए है. श्रीलंका के लोगों ने 55 वर्षीय मा‌र्क्सवादी दिसानायके पर भरोसा जताया है. आज श्रीलंका के 9वें राष्ट्रपति के रूप में दिसानायके शपथ लेंगे. निकटतम प्रतिद्वंद्वी साजिथ प्रेमदासा को पराजित किया.

दिसानायके को 42.31 प्रतिशत वोट मिले, जबकि साजिथ प्रेमदासा को 32.8 फीसदी मत प्राप्त हुए. साल 2022 के आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में पहला आम चुनाव हुआ. दिसानायके चीन के भी बेहद करीबी माने जाते हैं. आपको बता दें कि श्रीलंका में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान हुआ.

जिसमें अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के राष्ट्रपति चुने गए. तख्तापलट के बाद पहली बार वोटिंग हुई. शनिवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 13,400 से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ. राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए 38 प्रत्‍याशी मैदान थे. मुख्‍य मुकाबला रानिल विक्रमसिंघे,साजिथ प्रेमदासा और अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच था. साल 2022 के आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में पहला आम चुनाव हुआ.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन