Home » राजस्थान » हरियाणा को लेकर कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी, कांग्रेस का घोषणा पत्र “हाथ बदलेगा हालात” जारी

हरियाणा को लेकर कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी, कांग्रेस का घोषणा पत्र “हाथ बदलेगा हालात” जारी

चंडीगढ़: हरियाणा को लेकर कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी किया गया है. कांग्रेस का घोषणा पत्र “हाथ बदलेगा हालात” जारी किया. विदेशों में नौकरियों के लिए युवाओं की राह आसान बनाने के लिए कांग्रेस ने वादा किया. कांग्रेस ने मेनिफेस्टो में हरियाणा विदेशी रोजगार बोर्ड बनाने का वादा किया. 

कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में 25 लाख तक का इलाज नि:शुल्क, सस्ती शिक्षा, महिलाओं की समस्याओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम, छात्राओं के लिए मुफ्त पिंक मिनी बस और पिंक ई रिक्शा की सुविधा, किसानों के लिए किसान आयोग का गठन, MSP कानूनी गारंटी, किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को शहीद का दर्जा देने का वादा किया.

सिंघु बॉर्डर पर स्मारक बनाने, SYL पर SC के निर्णय को लागू करने, दो लाख सरकारी नौकरियां देने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम बंद करने, पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने, पूरे वर्ष का भर्ती कैलेंडर जारी करने सहित OBC के लिए क्रीमी लेयर को 10 लाख करने का वादा किया. चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, अशोक गहलोत, पार्टी के प्रदेश प्रधान उदयभान सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक