Home » राजस्थान » Bharatpur News: गांव जया में पुरानी रंजिश के चलते मासूमों पर ट्रैक्टर चढ़ाया, एक की मौत दो घायल

Bharatpur News: गांव जया में पुरानी रंजिश के चलते मासूमों पर ट्रैक्टर चढ़ाया, एक की मौत दो घायल

भरतपुर: कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव जया में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के द्वारा तीन बच्चों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया. जिसमें तीनों बच्चे घायल हो गए. घायलों को कुम्हेर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से गंभीर हालत में तीनो को जिला आरबीएम अस्पताल रैफर कर दिया. जहां चिकित्सकों ने रोहन को मृत घोषित कर दिया और कान्हा के पैर में फैक्चर है और तीसरे बच्चे नवजीत को छुट्टी दे दी गई. 

संजय पुत्र बच्चू सिंह ने बताया कि गांव का राजेंद्र हम लोगों से मजदूरी करने के लिए कहता है लेकिन हम लोग उसके यहां मजदूरी नहीं करते हैं और इसी बात से नाराज होकर के वह हमसे रंजिश रखता है. 25 सितंबर को सुबह में अपने घर से जंगल करने के लिए जा रहा था. जब में राजेंद्र प्रसाद पुत्र परम सुख के घर के सामने से जा रहा था तो उसका पीछा करते हुए गांव के आ रो पर मुझको रोका और जाति सूचक शब्द कहते हुए मारपीट की और धमकी दी कि तुम ऐसे नही मानोगे तुम्हे ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतारने की धमकी दी. 28 सितंबर को राजेंद्र का चचेरा भाई का लड़का पंकज पुत्र रघुनंदन ट्रैक्टर ला रहा था उसे देखकर सुघड़ सिंह के दोनों बच्चे कान्हा रोहन और मुकुट का बच्चा नवजीत घर के दरवाजे पर चढ़ गए.

तीनों बच्चों पर पंकज ने जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिसमें रोहन की मौत हो गई तथा कान्हा घायल और नवजीत घायल है. घटना के बाद जाटव समाज के लोग बड़ी संख्या में आरबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर एकत्रित हो गए और आरोपियों की पकड़ने की मांग कर रहे है.जब तक आरोपी नही पकड़े जाएंगे तब तक मृतक का पोस्टमार्टम कराने की मना कर दी है.

कुम्हेर थाना अधिकारी बनवारीलाल मीणा ने बताया कि गांव जया में शाम को झगड़े की सूचना मिली थी. मौके पर जाकर देखा तो एक पक्ष के द्वारा ट्रैक्टर से दूसरे पक्ष के तीन बच्चों को ट्रैक्टर से टक्कर मार दी है. जिसमे एक की मौत और दो घायल है. पीड़ित परिवार की ओर से रिपोर्ट दे दी गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. पीड़ित परिवार से समझाइश की जा रही है.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक