Home » राजस्थान » 5 आरोपी पकड़े, 35 लाख के वायर सहित वाहन जब्त:निर्माणाधीन मकानों से चुराते थे वायर, सुखेर थाना पुलिस की कार्रवाई

5 आरोपी पकड़े, 35 लाख के वायर सहित वाहन जब्त:निर्माणाधीन मकानों से चुराते थे वायर, सुखेर थाना पुलिस की कार्रवाई

सुखेर थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकानों से तार चुराने वाले मुख्य आरोपी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 35 लाख रुपए काम माल बरामद किया है। साथ ही 5 वाहन जब्त किए हैं। चोरी का माल खरीदने वाले 3 लोगों को भी नामजद किया है। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि रविवार को भैरवगढ़ रोड पर दो गा​ड़ियों में कुछ संदिग्ध युवकों के घूमने की सूचना मिली। टीम ने दबिश देकर ओगणा निवास मांगीलाल मीणा, नाई निवासी भगवतीलाल मीणा, मुकेश मीणा, भरत मीणा और कैलाश मीणा को गिरफ्तार किया। इन्होंने 53 चोरियां स्वीकार की।

इनमें से 20 वारदातें सुखेर क्षेत्र में कीं। जिनमें डेढ़ साल में 15 केस दर्ज हैं। राजसमंद और गुजरात में भी चोरियां कीं। आरोपियों से 35 लाख के वायर, पिकअप, कार और दो बाइकें जब्त कीं। थानाधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि सभी आरोपी शातिर हैं, जो अलग—अलग ग्रुप बनाकर कॉलोनियों में निर्माणाधीन मकान तलाशते हैं। वहां वायरिंग का काम शुरू होने की रैकी करते हैं। फिर देर रात में पिकअप, कार और बाइकों पर आकर तार चुरा ले जाते हैं। इन वायर बंडल को मांगीलाल रखता। कटे वायर जलाकर तांबा कबाड़ियों को सस्ते में बेच दिया जाता।

इन जगहों पर की गईं चोरियां, पूछताछ में खुलासा

पिछले साल आरोपियों ने थूर, फेरनियों का गुड़ा, लखावली, रामनगर, टाइगर हिल्स, चंद्रा कॉलोनी, खेलगांव और इसके पीछे एक निर्माणाधीन मकान से वायर चुराए। इस साल बड़ी, प्रतापनगर, गढ़मगरी, बोरों का गुड़ा, भैरवगढ़ के पास, नाई में होटल, चित्रकूट नगर, कानपुर, पुलक विहार, नेला गांव, बलीचा, खेलगांव के पीछे दो बार,

शोभागपुरा, मीरानगर, न्यू आरटीओ के पीछे, गांधीनगर सुखेर, नाकोड़ा विहार, ऐश्वर्या कॉलेज के पीछे, अनंता हॉस्पिटल के पास, खेमली, सवीना मंडी के पास, महिला थाने के सामने, राजकमल होटल के पीछे, मावली, बड़गांव, रामपुरा, डाकन कोटड़ा, देबारी में दो बार, नाथद्वारा में चार जगहों पर चोरियां करना बताया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी