Home » राजस्थान » सीकर में आलू से भरे ट्रक-कंटेनर में भिड़ंत:जेसीबी-क्रेन से ट्रक की बॉडी काटकर शव बाहर निकाला, बांदीकुई का रहने वाला था मृतक

सीकर में आलू से भरे ट्रक-कंटेनर में भिड़ंत:जेसीबी-क्रेन से ट्रक की बॉडी काटकर शव बाहर निकाला, बांदीकुई का रहने वाला था मृतक

सीकर के रींगस में एनएच-52 पर खराब स्थिति में खड़े कंटेनर से ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में आलू भरे हुए थे जो जयपुर से सीकर की तरफ जा रहा था। घटना देर रात 2 बजे की है।

रींगस पुलिस के एएसआई राजेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि रात को करीब 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रींगस में एनएच-52 पर भैरूजी मोड़ स्थित कृष्णा होटल के पास एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने जाकर देखा कि सड़क किनारे खराब स्थिति में खड़े कंटेनर में अनियंत्रित ट्रक भीड़ गया था। ट्रक के परखच्चे उड़ गए थे। टक्कर जोरदार थी।

पुलिस ने क्रेन व जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसी चालक की बॉडी को ट्रक से बाहर निकलवाया और रींगस सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। मृतक ट्रक ड्राइवर की पहचान अनिल योगी निवासी बांदीकुई के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS