Home » राजस्थान » जयपुर में थार से लोगों को कुचलने की कोशिश, VIDEO:पुलिस को देखकर रिवर्स दौड़ाई गाड़ी, 8 युवकों को किया गिरफ्तार

जयपुर में थार से लोगों को कुचलने की कोशिश, VIDEO:पुलिस को देखकर रिवर्स दौड़ाई गाड़ी, 8 युवकों को किया गिरफ्तार

जयपुर में थार सवार युवकों ने खाली मैदान में क्रिकेट खेल रहे लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। लोगों ने परेशान करने का कारण पूछा तो थार सवार अभद्र व्यवहार करने लगे। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पीसीआर देख युवक थार को रिवर्स भगाने लगे। जो दीवार के पास जाकर रुक गई। पुलिस ने थार सवार 8 युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला शिप्रा पथ थाना इलाके का है।

मौके पर मौजूद दीपक सैनी ने बताया- घटना रविवार दोपहर 2 बजे की है। 100 से अधिक लड़के खाली जमीन पर क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान काले रंग की दो थार गाड़ी आईं। इनमें सवार 8 युवक क्रिकेट खेल रहे लड़कों को परेशान करने लगे। इसके बाद अन्य गाड़ियों में युवक आने लगे। क्रिकेट खेलने से मना करने पर थार सवार युवकों ने ग्राउंड में रैश ड्राइविंग करना शुरू किया। लोगों ने पुलिस को करीब 2:30 बजे जानकारी दी। दोपहर 2:40 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।

मैदान में क्रिकेट खेल रहे लड़कों पर दो थार में सवार युवकों ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।
मैदान में क्रिकेट खेल रहे लड़कों पर दो थार में सवार युवकों ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।

सीआई शिप्रा पथ अमित कुमार ने बताया- रविवार दोपहर में पुलिस कंट्रोल रूम से जानकारी मिली कि सीके बिरला हॉस्पिटल के पीछे खाली जमीन पर दो थार में सवार कुछ युवक उपद्रव कर रहे हैं। इस पर 112 को मौके पर भेजा गया। आरोपियों ने कार दौड़ाना शुरू कर दिया। पीसीआर को मौके पर भेजकर बड़ी मुश्किल से युवकों को कंट्रोल किया।

पीसीआर और 112 ने आठ लड़कों को डिटेन किया। इसके बाद आशीष कुमार (21), राजू उर्फ राज (28), कुलदीप गुर्जर (19), राहुल चौधरी (19), अन्नू (19), किशन सिंह (25), देवेंद्र कुमार (25) और मोहित मीणा (23) को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया। इन युवकों के पास से काले रंग की दो थार बरामद की गई है, जिन्हें सीज किया गया है।

पुलिस ने थार सवार युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो भागने लगे।
पुलिस ने थार सवार युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो भागने लगे।
बदमाशों को थार जीप से निकालकर डिटेन किया गया।
बदमाशों को थार जीप से निकालकर डिटेन किया गया।

जयपुर में पढ़ाई कर रहे आरोपी गिरफ्तार सभी आरोपी धौलपुर, भरतपुर और अलवर के रहने वाले हैं। ये युवक जयपुर में पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने सभी युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

पुलिस बदमाशों को बालों से पकड़कर लेकर आई। इसके बाद पीसीआर में बैठाया।
पुलिस बदमाशों को बालों से पकड़कर लेकर आई। इसके बाद पीसीआर में बैठाया।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines