Home » राजस्थान » दहेज की डिमांड से परेशान महिला ने किया सुसाइड:कुंड में कूदने से पहले “स्टेटस” लगाया; मिस यू मम्मी-पापा, सास को हथकड़ी का शौक, जरूर पहनाना

दहेज की डिमांड से परेशान महिला ने किया सुसाइड:कुंड में कूदने से पहले “स्टेटस” लगाया; मिस यू मम्मी-पापा, सास को हथकड़ी का शौक, जरूर पहनाना

बीकानेर में विवाहिता ने घर में बने कुंड में कूदकर सुसाइड कर लिया। मौत से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस लगाया। जिस पर लिखा- “आई मिस यू मम्मी-पापा। मेरी सास को हथकड़ी का बहुत शौक है, जरूर पहनाना।” मृतका के पिता ने हदां थाने में बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विवाहिता दुर्गा कंवर का सियाणा गांव में ससुराल था। मृतका के पिता देवी सिंह ने बेटी के ससुर छैलू सिंह, सास कमा कंवर और ननद सोनू कंवर के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने का मामला दर्ज कराया है। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को श्रीकोलायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

पिता देवी सिंह ने पुलिस को बताया- उनकी बेटी दुर्गा की शादी 18 जुलाई 21 को हदां के सियाणा गांव में दिलीप सिंह के साथ हुई थी। इसके बाद से ही बेटी को दहेज के लिए परेशान किया गया। इस मामले को रिश्तेदारों के बीच भी लाया गया, ताकि समझाइश हो सके। इसके बाद सास ससुर ने आश्वासन दिया तो दुर्गा को ससुराल भेज दिया। फिर से दुर्गा को परेशान किया जाने लगा। इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया।

भाई ने देखा था स्टेटस

मकर सक्रांति के दिन दुर्गा के भाई मूल सिंह ने अपनी बहन के सोशल मीडिया एकाउंट पर उसका स्टेट्स देखा तो होश उड़ गए। उसने लिखा था “ससुर और नंद के दुख्ई से मैं अपनी जान दे रही हूं, मिस यू मम्मी-पापा, मेरी सास को हथकड़ी का बहुत शौक है, जरूर डाल ना।” यह देखकर मूल सिंह घबरा गया। उसने दुर्गा के नंबर पर कॉल किया लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ था। गांव के लोगों से संपर्क किया तो पता चला कि उसने कुंड में कूदकर सुसाइड कर लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS