Poola Jada
Home » राजस्थान » REET-2024 में करीब 13 लाख आवेदन:आज रात 12 बजे तक कर सकेंगे अप्लाई; 27 फरवरी को होगा एग्जाम

REET-2024 में करीब 13 लाख आवेदन:आज रात 12 बजे तक कर सकेंगे अप्लाई; 27 फरवरी को होगा एग्जाम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 के तहत आज बुधवार रात 12 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे। इसके पश्चात लिंक बंद कर दिया जाएगा।

बोर्ड को करीब 13 लाख आवेदन मिल चुके हैं। बता दें कि मंगलवार शाम तक 12 लाख 29 हजार आवेदन मिले थे। बोर्ड ने कैंडिडेट्स से अपील की है कि वे पूरी तरह जांच परख कर समय रहते आवेदन करें। एग्जाम 27 फरवरी को होगा।

बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा
बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा

बुधवार के बाद संशोधन संभव नहीं

सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि एक बार ऑनलाइन आवेदन लॉक करने के बाद उसमें अभ्यर्थियों के स्तर पर संशोधन किया जाना संभव नहीं है। अभ्यर्थी यह तय कर लें कि उन्होंने जो भी जानकारियां फीड की है, वे पूरी तरह सही, स्पष्ट एवं रिकॉर्ड के अनुरूप है। अभ्यर्थी के फीड करते ही सारा डेटा बोर्ड के सर्वर पर सेव हो जाएगा। उसमें अभ्यर्थी के स्तर पर बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

बोर्ड को मंगलवार शाम तक 12.29 लाख आवेदन मिले थे। इनमें लेवल एक 304180, लेवल दो के 826627 एवं दोनों लेवल के 98031 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक कर परीक्षा शुल्क जमा करवा कर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा कराने के बाद ही आवेदन की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

रीट में ऐसा पहली बार हुआ-

  • इस बार फॉर्म के 5 पार्ट कर दिए गए हैं ताकि जो पार्ट भर देंगे वह सेव हो जाएगा।
  • इस बार अभ्यर्थियों को चार की जगह ओएमआर शीट में पांच ऑप्शन दिए जाएंगे।
  • पहली बार बीएड-डीएलएड फर्स्ट ईयर के विद्यार्थी भी रीट में शामिल हो सकते हैं।
  • REET 2024 में आवेदन करने की लास्ट डेट से एग्जाम में 43 दिन का ही समय है।
  • इस बार 41 जिलों में परीक्षा सेन्टर बनेंगे, जबकि अब तक 33 जिलों में ही बनते आए थे।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS