Home » राजस्थान » झालरापाटन PTS में प्रशिक्षु जवान की मौत:सीने में अचानक हुआ दर्द, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा

झालरापाटन PTS में प्रशिक्षु जवान की मौत:सीने में अचानक हुआ दर्द, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा

झालरापाटन स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में निंबाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) एक प्रशिक्षु जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना मंगलवार को नाश्ता करते समय हुई। अचानक सीने में दर्द होने के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार को पैतृक गांव बाहेड़ा में जवान का अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार जितेंद्र सिंह 16 फरवरी को ही ट्रेनिंग के लिए पुलिस ट्रेनिंग सेंटर गया था। 17 फरवरी से उसकी ट्रेनिंग शुरू हुई थी। मंगलवार सुबह चाय-नाश्ता कर रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर पीटीएस प्रशासन ने उसे झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी चिरंजीलाल मीणा और डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा अस्पताल पहुंचे।

जितेंद्र सिंह के पिता लक्ष्मणसिंह उर्फ कालू सिंह खेती करते हैं। दो छोटे भाई अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पिता के बाद घर की सारी जिम्मेदारी जितेंद्र पर थी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जिला एसआरजी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों के अनुसार प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक सामने आया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर