जयपुर में बेटी की लव मैरिज रे नाराज परिवार ने ससुरालवालों पर हमला कर दिया। घर में घुसकर लाठी और डंडों से पिटाई कर दी। हमले में युवती के ससुरालवालों को गंभीर चोट आई है। घर में लगे CCTV फुटेज में गाड़ियों में आए लाठी-डंडों से लैंस हमलावरों की करतूत कैद हो गई। रविवार को रामनगरिया थाने में पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने बताया- जगतपुरा निवासी महिला (53) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनके बेटे ने एक लड़की से लव मैरिज की है। एक मई को बेटा-बहू ने घर आकर लव मैरिज करने के बारे में बताया। बहू से पूछने पर उसने बताया- घरवालों को बेटे के साथ रहने की बात कही है।
पीड़िता का कहना है- बेटे के लव मैरिज के बारे में हमे पहले पता नहीं था। एक मई को बेटे ने लव मैरिज के बारे में बताया। बहू के मां, भाई, चाचा और चचेरा भाई घर आए थे।बहू से बात की। बहू ने अपने घरवालों को मर्जी से शादी करने और पति के साथ ही रहने के लिए कहा था। इससे बाद बहू के परिवार वाले वापस चले गए। 2 मई को दोपहर करीब 3:30 बजे बेटा-बहू किसी काम से बाहर चले गए। घर पर मैं, पति (61), छोटा बेटा (22) और बाहर से आए रिश्तेदार मौजूद थे।

15-20 लोग गाड़ियों में भरकर आए, महिला के कपड़े फाड़े
शाम करीब 4 बजे 4-5 गाड़ियों में आए बहू का जीजा, बहन, भाई और उसके 15-20 दोस्त घर के अंदर घुस आए। लाठी-डंडों से लैंस लड़कों ने घर का सामान तोड़ने के साथ परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घर में मौजूद पति, छोटे बेटे और अन्य मेंबर को मारना शुरू कर दिया। बहू के जीजा ने मारपीट कर मेरे कपड़े फाड़ नीचे पटक दिया। मारपीट करते समय जातिसूचक शब्दों के साथ गाली-गलौच की।

महिला को चलती गाड़ी से पटका
हमलावरों ने छोटे बेटे, पति और उसे जबरदस्ती घर से बाहर निकल घसीटते हुए पीटा। गाड़ी में पटक लिया। मुझे चलती गाड़ी से करीब 2 किलोमीटर दूर श्री हॉस्पिटल के पास पटक दिया। पति और छोटे बेटे को विद्याधर नगर ले जाकर लाठी-डंडों से पीटने के बाद छोड़ दिया। शाम करीब 6:30 बजे ऑटोरिक्शा पर बैठकर घायल पति और बेटा घर लौटे। पति और बेटे को फॉर्टिज हॉस्पिटल में एडमिट करवाया, जबकि घायल फूफा (66) के सिर में 6 टांके आए है।

एसीपी (सांगानेर) विनोद कुमार शर्मा ने बताया- पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। घायलों का मेडिकल हो चुका है। मामले में अग्रिम कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है। फुटेज के आधार पर और पूछताछ के साथ ही फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।








