Home » राजस्थान » जयपुर में नाबालिग लड़की से रेप:मिलने बुलाकर डराया-धमकाया, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल

जयपुर में नाबालिग लड़की से रेप:मिलने बुलाकर डराया-धमकाया, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल

जयपुर में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी ने डरा-धमकाकर नाबालिग के साथ रेप किया। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर धमकाया। भांकरोटा थाने में नाबालिग पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (भांकरोटा) मनीष गुप्ता कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- भांकरोटा के रहने वाले व्यक्ति ने नाबालिग बेटी से रेप का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में बताया- कॉलोनी में रहने के कारण आरोपी को नाबालिग बेटी जानती है। आरोप है कि 3 जनवरी को आरोपी ने बहला-फुसलाकर नाबालिग बेटी को मिलने बुलाया। मिलने पर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर डरा-धमकाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप किया।

मोबाइल में उसके अश्लील वीडियो बना लिए। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर धमकाया। डरी-सहमी रहने पर परिजनों ने नाबालिग बेटी पर दबाव बनाकर पूछा। नाबालिग के आपबीती सुनाने पर गुस्साए परिजनों ने भांकरोटा थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी