Home » राजस्थान » जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरा मजदूर, मौत:4 फ्लोर पर कर रहा था काम, मशीन स्टार्ट करते ही बिगड़ा बैलेंस

जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरा मजदूर, मौत:4 फ्लोर पर कर रहा था काम, मशीन स्टार्ट करते ही बिगड़ा बैलेंस

जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। चौथे फ्लोर पर काम करते समय मशीन स्टार्ट करते ही उसका बैलेंस बिगड़ा गया। मुहाना थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ठेकेदार और ऑनर के खिलाफ लापरवाही के चलते मौत होने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया- हादसे में जितेंद्र बैरवा (37) निवासी मोहबतपुरा माधोराजपुरा की मौत हो गई। वह अपने भाइयों के साथ निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी का काम करता था। एक मई को वह मुहाना इलाके स्थित माल की ढाणी में निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी का काम कर रहा था। बिल्डिंग के 4 फ्लोर पर काम करते समय मशीन स्टार्ट करते ही बैलेंस बिगड़ने से वह नीचे जमीन पर आ गिरा।

लहूलुहान हालत में साथी मजदूरों ने उसे बागड़ा हॉस्पिटल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टर्स ने जितेंद्र को SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही रास्ते में जितेंद्र की मौत हो गई। मुहाना थाने में मृतक के बड़े भाई राजू लाल बैरवा ने ठेकेदार रामलाल और ऑनर के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी