Home » राजस्थान » BAP विधायक के रिश्वत में लिए 20 लाख रुपए बरामद:मौके से एक व्यक्ति लेकर भाग गया था, जयकृष्ण पटेल बोले- मुझे फंसाया जा रहा है

BAP विधायक के रिश्वत में लिए 20 लाख रुपए बरामद:मौके से एक व्यक्ति लेकर भाग गया था, जयकृष्ण पटेल बोले- मुझे फंसाया जा रहा है

बागीदौरा (बांसवाड़ा) के भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल के रिश्वत में लिए 20 लाख रुपए सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने (ACB) ने बरामद कर लिए। हालांकि ये कहां मिले, किसके पास मिले, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ। 4 मई को जब एसीबी टीम विधायक के आवास पर पहुंची थी तो एक व्यक्ति ये रुपए लेकर भाग गया था।

इधर, विधायक जयकृष्ण पटेल को ACB ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने विधायक और उसके चचेरे भाई को दो दिन की रिमांड पर सौंप दिया। कोर्ट से बाहर आने के बाद विधायक जयकृष्ण पटेल ने कहा- मुझे फंसाया जा रहा है। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। इसके बाद एसीबी टीम विधायक को मुख्यालय लेकर चली गई। वहीं, दूसरी तरफ एसीबी ने विधायक क्वार्टर्स के सभी सीसीटीवी फुटेज को सीज कर लिया है। सर्वर रूम की एफएसएल से जांच करवाई जाएगी।

विधायक के रिश्वत में लिए 20 लाख रुपए एसीबी की टीम ने बरामद कर लिए हैं।
विधायक के रिश्वत में लिए 20 लाख रुपए एसीबी की टीम ने बरामद कर लिए हैं।

विधायक को सरकारी आवास से किया था गिरफ्तार एसबी ने 4 मई को विधायक जयकृष्ण पटेल को जयपुर के ज्योतिनगर स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था। रविवार शाम से ही ACB विधायक के गनमैन, ड्राइवर, ऑफिस वर्कर और सोशल मीडिया देखने वालों से पूछताछ कर रही थी। कल शाम इन्हें दफ्तर लेकर गई थी। देर रात विधायक के स्टाफ को एसीबी ने छोड़ दिया था।

4 मई को बागीदौरा (बांसवाड़ा) विधायक जयकृष्ण पटेल के साथ उनके स्टाफ को भी ACB टीम कार्यालय लाई थी। पूछताछ के बाद स्टाफ को देर रात छोड़ दिया गया था।
4 मई को बागीदौरा (बांसवाड़ा) विधायक जयकृष्ण पटेल के साथ उनके स्टाफ को भी ACB टीम कार्यालय लाई थी। पूछताछ के बाद स्टाफ को देर रात छोड़ दिया गया था।

सवाल वापस लेने पर नाराज हुए थे स्पीकर, बोले-विधायकी रहेगी या जाएगी, कोर्ट के फैसले पर तय होगा जयकृष्ण पटेल ने विधानसभा में जो सवाल पूछे थे, उन्हें वापस लिया तो स्पीकर वासुदेव देवनानी ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि सवाल वापस नहीं लिए जाने चाहिए। घूसकांड के बाद देवनानी ने जयकृष्ण पटेल की विधायकी को लेकर कहा कि ऐसे मामलों में पहले कोर्ट फैसला करेगा, उसके बाद उनकी विधायकी पर निर्णय होगा।

शिकायतकर्ता को धमकाया, ढाई करोड़ नहीं दिए तो बर्बाद कर दूंगा विधायक जयकृष्ण पटेल ने शिकायतकर्ता को कई बार धमकी भी दी थी। वह रविंद्र सिंह से कहता था कि मेरा वर्चस्व इतना है कि विधानसभा में सरकार भी चुप रहती है। ढाई करोड़ रुपए पहुंचा दे, वरना 15 मई तक बर्बाद कर दूंगा। रुपए देने में देरी की तो माइनिंग विभाग के अधिकारियों से खदान बंद करवा दूंगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी