Home » राजस्थान » पाली में जेल में फेंके बीड़ी-सिगरेट के पैकेट, गिरफ्तार:दीवार से फेंककर भागा था; पुलिस ढूंढ़ती रही; CCTV से पकड़ में आया

पाली में जेल में फेंके बीड़ी-सिगरेट के पैकेट, गिरफ्तार:दीवार से फेंककर भागा था; पुलिस ढूंढ़ती रही; CCTV से पकड़ में आया

पाली में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला कारागृह में पीछे की दीवार के पास खड़े होकर जेल के अंदर बीड़ी-सिगरेट फेंकने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसका मेडिकल करवाने सोमवार को उसे बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।

बीड़ी-सिगरेट फेंक कर फरार हुआ था

पुलिस के अनुसार पाली शहर के मंडिया रोड कालूजी की बगेची क्षेत्र में रहने वाला 26 वर्षीय करण पुत्र अनिल कुमार ने 13 अप्रेल को जेल के पीछे की दीवार नवलखा रोड की तरफ से खड़े होकर जेल में बीड़ी-सिगरेट के बंडल फेंके थे। इसकी पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मामले में आरोपी करण की तलाश शुरू की लेकिन घटना के बाद से वह गायब हो गया।

पूछताछ कर रही पुलिस

अब पुलिस की पकड़ में आया। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है कि जेल में वह किसके लिए और किसके कहने पर बीड़ी-सिगरेट फेंकने गया था। और इस तरह वह कितनी बार जेल में बीड़ी-सिगरेट या अन्य सामान फेंक चुका है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी