जैसलमेर की गफूर भट्टा कच्ची बस्ती में राह चलते एक बुजुर्ग से 15 हजार की लूट करने वाले 2 आरोपी युवकों को शहर कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। दोनों युवकों साहिल जावा व तरुण वैष्णव ने 62 साल के बुजुर्ग अर्जुन गिरी के साथ 1 मई को रास्ता रोककर लूट की थी। शहर कोतवाल प्रेमदान रतनू ने बताया कि दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को पुलिस रिमांड पर सौंपा है। अब पुलिस दोनों बदमाशों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।
SHO प्रेमदान ने बताया कि 2 मई को अर्जुन गिरी (62) निवासी गफूर भट्टा हाल वाल्मीकि कॉलोनी जैसलमेर ने पुलिस थाना कोतवाली जैसलमेर में शिकायत दी। शिकायत में अर्जुन गिरी ने बताया कि मैं 1 मई को अपने घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में बाइक पर साहिल पुत्र राजेश और तरूण उर्फ सोनू पुत्र लक्षमणदास आए। दोनों ने मेरी जेब में से 15000 रुपए झपट्टा मार कर छीने और मौके से भाग गए। पुलिस ने शिकायत लेकर दोनों बदमाशों की तलाश शुरू की।
तकनीकी मदद से किया पुलिस ने गिरफ्तार पुलिस टीम ने तकनीकी मदद से बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की। इस दौरान वाल्मीकि कॉलोनी से साहिल जावा व तरूण उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने दोनों को पुलिस रिमांड पर भेजा।





