Home » राजस्थान » तेज हवा से मकान की सीमेंट चद्दर की छत उड़ी:नाथद्वारा के धायला गावं में आंधी का कहर, टला बड़ा हादसा

तेज हवा से मकान की सीमेंट चद्दर की छत उड़ी:नाथद्वारा के धायला गावं में आंधी का कहर, टला बड़ा हादसा

राजसमंद में रविवार शाम को अचानक मौसम बदला व तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर चला। तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ वही नाथद्वारा के धायला गांव में मकान की सीमेंट चद्दर छत उड़ गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नही हुई।

वहीं नाथद्वारा नगर सहित आसपास के क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद चिलचिलाते सूर्य देव के तेवर नरम हो गए। धूलभरी हवा के बाद करीब आधे घंटे की बारिश से मौसम सुहाना हो गया और आमजन को गर्मी से राहत मिली।

तेज अंधड़ से धायला गांव में किसान बंशीलाल लौहार की मुश्किलें बढ़ गई, तेज हवाओं से किसान के घर की सीमेंट चददर की छत ही उड़ गई, गनीमत यह रही की सभी घर वाले बाहर आ गए और किसी को चोट नही आई। परिवार ने बड़ी मुश्किल से रात गुजारी। वहीं धायला रोड पर एक पेड़ भी गिर गया ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी