Home » राजस्थान » जयपुर में बदमाश घर में घुसे, गहने-कैश चुराए:बाहर गया था परिवार, मेन गेट का लॉक तोड़कर घर के अंदर घूसे बदमाश

जयपुर में बदमाश घर में घुसे, गहने-कैश चुराए:बाहर गया था परिवार, मेन गेट का लॉक तोड़कर घर के अंदर घूसे बदमाश

जयपुर में बदमाश एक घर में घुसकर गहने-कैश चोरी कर ले गए। वारदात के समय परिवार शहर से बाहर गया था। मेन गेट का लॉक तोड़कर बदमाश घर के अंदर घुसे थे। चित्रकूट थाने में पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

एएसआई भंवर सिंह ने बताया- चोरी की वारदात चित्रकूट के संजय नगर निवासी गगन गढ़वाल के घर हुई। 21 मई को वह परिवार सहित जयपुर से बाहर किसी काम से गए थे। पीछे से बदमाशों ने चोरी की नीयत के चलते सूने मकान को निशाना बनाया। मेन गेट का लॉक तोड़कर बदमाश घर के अंदर घुसे।

अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने की अंगूठी, टॉप्स, जंतर, चांदी के 13 सिक्के व करीब 1.50 लाख रुपए चोरी कर ले गए। वापस लौटने पर लॉक टूटे मिलने के साथ ही लाखों रुपए के गहने-कैश चोरी होने का पता चला। चोरी की सूचना पर चित्रकूट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस वारदात स्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ ही चोरों की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS