Home » राजस्थान » हथियार तस्करी का मुख्य आरोपी पंजाब से गिरफ्तार:7 पिस्टल और 33 कारतूस बरामद, शाहपुरा पुलिस की कार्रवाई

हथियार तस्करी का मुख्य आरोपी पंजाब से गिरफ्तार:7 पिस्टल और 33 कारतूस बरामद, शाहपुरा पुलिस की कार्रवाई

जयपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था और 18 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जयपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि कुलदीप ठाकुर उर्फ बाबा पर 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वो 25 हजार रुपए का इनामी अपराधी है। हरियाणा स्थित ‘बाबा गैंग’ का सरगना कुलदीप हथियारों की तस्करी का नेटवर्क चला रहा था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनियां और शाहपुरा थाना प्रभारी हेमराज सिंह के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई। साइबर सेल, डीएसटी टीम और स्थानीय पुलिस ने तकनीकी निगरानी से ये गिरफ्तारी की। आरोपी से 7 पिस्टल, 12 मैगजीन, 33 जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा और आई20 कार बरामद की गई है।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वो राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 100 से अधिक अवैध हथियारों की तस्करी कर चुका है। पुलिस अब उसके संपर्क में रहे अन्य अपराधियों की तलाश कर रही है।

इस अभियान में साइबर सेल के हैड कॉन्स्टेबल कमलेश और डीएसटी टीम के मनोज कुमार की अहम भूमिका रही। ये कार्रवाई सरकार के अवैध हथियार उन्मूलन अभियान के तहत की गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर