Home » राजस्थान » मां ने 4 साल के बेटे को जान से मारा:तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर सुसाइड की कोशिश, एक बेटा हाथ छुड़ाकर भागा

मां ने 4 साल के बेटे को जान से मारा:तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर सुसाइड की कोशिश, एक बेटा हाथ छुड़ाकर भागा

पारिवारिक कलह के चलते मां ने अपने 3 बेटों के साथ सुसाइड की कोशिश की। उसने अपने दो बेटों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। सबसे छोटे 4 साल के बेटे की मौत हो गई वहीं मां सहित बड़ा बेटा घायल हो गया। महिला का दूसरे नंबर का बेटा हाथ छुड़ाकर भाग गया था, इस कारण उसकी जान बच गई।

हादसा आज सुबह सुबह 8 बजे अलवर के रैणी थाना क्षेत्र के सालोली गांव का है। मृत बच्चे के शव को रैणी सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घायल मां-बेटे को राजगढ़ हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से अलवर जिला हॉस्पिटल लाया जा रहा है। कुआं 100 फीट गहरा था, जो महिला के घर से 200 मीटर दूर था।

घायलों को राजगढ़ हॉस्पिटल लेकर आया। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला हॉस्पिटल, अलवर रेफर किया गया है।
घायलों को राजगढ़ हॉस्पिटल लेकर आया। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला हॉस्पिटल, अलवर रेफर किया गया है।

तीनों बेटों के साथ सुसाइड करने वाली थी रैणी थाने के ASI मनोज कुमार ने बताया- सालोली निवासी अनिता पत्नी राजेश जोगी के 3 बेटे है। जिसमें सबसे बड़ा बेटा अनीष (9), दूसरा बेटा भानू (7) और सबसे छोटा अजय (4) है। महिला आज सुबह अपने तीनों बेटों को लेकर कुएं पर गई। महिला ने सबसे पहले छोटे बेटे को कुएं में फेंका था। इसके बाद महिला बड़े बेटे को लेकर कुएं में कूद गई। वही मंझला बेटा अपनी मां का हाथ छुड़ाकर भाग गया।

खेत में चल रहा था क्रिकेट मैच कुएं से 20 मीटर दूरी पर ही खेत है, जिसमें क्रिकेट मैच चल रहा था। क्रिकेट मैच खेलने कई लड़के आए हुए थे। वहीं दूसरे नंबर का बेटा भी परिवार और गांव वालों को लेकर पहुंचा। मैच खेल रहे 3 लड़के ने रस्सा लेकर कुएं में गए और तीनों को बाहर निकालकर लाए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। तीनों को राजगढ़ हॉस्पिटल लेकर गए, वहां से अलवर जिला हॉस्पिटल रैफर किया गया। महिला के दोनों हाथ फैक्चर हैं। कमर में दर्द हैं। बेटे के छाती में चोट हैं। मृत बच्चे के नाक पर घाव था।

पारिवारिक कलह का कारण आया सामने ASI ने बताया- जांच में पारिवारिक कलह का कारण सामने आया है। महिला का पति कुल चार भाई है। दो भाई साथ रहते हैं। महिला सास और बाकी परिवार से अलग रहना चाहती थी। दो दिन से इसी बात को लेकर झगड़ा था। महिला का पति मूर्ति बनाने का काम करता है, जो दस दिन पहले जयपुर गया था। मामले में जांच की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS