Home » राजस्थान » भाई के सामने लड़की से छेड़छाड़-जबरदस्ती:आरोपी दोनों युवक को लोगों ने पीटा, उनकी बाइक आग के हवाले की

भाई के सामने लड़की से छेड़छाड़-जबरदस्ती:आरोपी दोनों युवक को लोगों ने पीटा, उनकी बाइक आग के हवाले की

छोटे भाई के साथ मंदिर में दर्शन करने आई 15 साल की लड़की से समुदाय विशेष के दो युवकों ने छेड़छाड़ कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। यह देख आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और जमकर पीटा। उनकी दोनों बाइक को आग के हवाले कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। यह घटना भीलवाड़ा के आसींद क्षेत्र में रविवार रात करीब 8 बजे हुई।

2 बाइक पर आए थे आरोपी युवक जानकारी के अनुसार, दो बाइक पर दो युवक आसींद इलाके में आए थे। यहां मंदिर में दर्शन करने भाई के साथ लड़की आई थी। उन्होंने आते ही लड़की के भाई को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह वापस घर की तरफ भाग गया। फिर दोनों बदमाश लड़की को खींचकर मंदिर के पीछे की तरफ ले गए। लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों को पकड़कर धुनाई कर दी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने दोनों बाइकों को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची आसींद थाने की पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।

ग्रामीणों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले किया

प्रत्यक्षदर्शी भैरूलाल ने बताया कि उन्होंने आसींद थाने में घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह भाई के साथ हनुमान जी के दर्शन करने आई थी।

आसींद थाना SHO हंसपाल सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर