रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़िया में जेसीबी मशीन से युवक को लटकाकर मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो मुख्य आरोपी पकड़े जा चुके थे।
पुलिस अधीक्षक ब्यावर के निर्देश पर थानाधिकारी रायपुर ने यह कार्रवाई की। शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। पहले गिरफ्तार किए गए हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह और परमेश्वर सिंह को पैदल जुलूस के जरिए घटनास्थल ले जाया गया। दोनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।
नए गिरफ्तार आरोपियों में कानूजा थाना बर निवासी चेतन सिंह (21), शिवनाथपुरा थाना साकेत नगर निवासी देवाराम (27) और साबूराम (28) शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 76





