Home » राजस्थान » अजमेर में फिर सक्रिय हुआ कुख्यात पारदी गिरोह,VIDEO:बाइक चुराई, पंचशील ए ब्लॉक में रेकी करते दिखे, लोगों में दहशत का माहौल

अजमेर में फिर सक्रिय हुआ कुख्यात पारदी गिरोह,VIDEO:बाइक चुराई, पंचशील ए ब्लॉक में रेकी करते दिखे, लोगों में दहशत का माहौल

अजमेर में मध्यप्रदेश का कुख्यात पारदी गैंग फिर सक्रिय गया है। पंचशील ए ब्लॉक में मंगलवार तड़के 3 बजे गिरोह के बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। फुटेज वायरल होने के बाद लोगों में दहशत फैल गई है।

करीब 15 दिन की खामोशी के बाद गिरोह के सक्रिय हुआ है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं। शहर के पंचशील स्थित डी-मार्ट के पीछे ए ब्लॉक में एक घर के सीसीटीवी कैमरे में चड्डी बनियान पहले 6 लोग कैद हुए हैं। यह रेकी करते नजर आ रहे हैं। बदमाशों के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ है। गैंग के लोगों ने वारदात को भी अंजाम दे दिया। बदमाश बाइक चोरी कर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

बाइक की चोरी।
बाइक की चोरी।

गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में कुछ दिन पहले चोरी की घटना भी हई थी। ऐसे में इस गिरोह की फुटेज सामने आने के बाद इलाके में डर का माहौल है।

स्थानीय लोगों की ओर से डंडे लेकर गश्त की गई।
स्थानीय लोगों की ओर से डंडे लेकर गश्त की गई।

स्थानीय लोगों ने डंडे लेकर लोगों को किया अलर्ट

क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में पादरी गैंग के सक्रिय होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। भाजपा युवा नेता बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि पंचशील और माकड़वाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों की ओर से डंडे लेकर गश्त की गई। साथ ही लोगों को रात में अलर्ट रहने के लिए भी जागरूक किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS