Home » राजस्थान » माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन पर जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन पर जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

जयपुर, 28 मई। अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर जेएलएन मार्ग स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यालय उपनिदेशक, महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों ने माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन की बारीकियों से रूबरू करवाया।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के डॉ. सोनू ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए स्वयं सहायता समूह, एनजीओ की सदस्यों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं साथिनों के साथ-साथ बालिकाओं को माहवारी के दौरान अपनी सेहत की देखभाल के तौर तरीकों की जानकारी दी।

उपनिदेशक, महिला अधिकारिता डॉ. राजेश डॉगीवाल ने कार्यशाला में प्रतिभागियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी एवं प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश