Home » राजस्थान » सीकर में नौकरी का झांसा देकर 6 लोगों से ठगी:फर्जी वीजा देकर एजेंटों ने 13.80 लाख रुपए हड़पे, पासपोर्ट भी किए जब्त

सीकर में नौकरी का झांसा देकर 6 लोगों से ठगी:फर्जी वीजा देकर एजेंटों ने 13.80 लाख रुपए हड़पे, पासपोर्ट भी किए जब्त

सीकर के फतेहपुर में तीन एजेंटों ने रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लोगों से 13.80 लाख रुपए की ठगी की है। पीड़ितों को एक लाख रुपए महीने की नौकरी का लालच देकर फर्जी वीजा थमा दिया गया।

फतेहपुर सदर थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, दिसंबर 2024 में बख्तारपुरा निवासी यूनुस खान, उसका भांजा सोयल और अफ़राहन खान ने मोहम्मद अजीज के घर पहुंचकर खुद को करणी टूर एंड ट्रैवल मुंबई का कर्मचारी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी का रूस में भी कार्यालय है, जहां वेयरहाउस में पैकिंग का काम है।

एजेंटों ने प्रति व्यक्ति 2.30 लाख रुपए की मांग की और कहा कि रूस पहुंचने के 10 दिन बाद ओजोन कंपनी का वर्क वीजा मिल जाएगा। साथ ही एक लाख रुपए मासिक वेतन के अलावा रहने-खाने की व्यवस्था भी कंपनी करेगी। इसी लालच में अजीज खान, अरशद खान, सत्तार खान और सादुन खान भी फंस गए।

पैसे लेने के बाद एजेंटों ने अजीज खान, वसीम अकरम और मोहम्मद अजीज को दिल्ली एयरपोर्ट बुलाया, जहां बोर्डिंग काउंटर पर पता चला कि उनका वीजा फर्जी है। पीड़ितों ने जब पैसे वापस मांगे तो एजेंटों ने न केवल पैसे लौटाने से इनकार कर दिया बल्कि उनके पासपोर्ट भी हड़प लिए। फतेहपुर सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर