Poola Jada
Home » राजस्थान » रींगस में दो हादसों में एक की मौत, दो घायल:कार ने पैदल चल रहे युवक को मारी टक्कर, पत्नी के साथ किराए पर रहता था

रींगस में दो हादसों में एक की मौत, दो घायल:कार ने पैदल चल रहे युवक को मारी टक्कर, पत्नी के साथ किराए पर रहता था

रींगस में नेशनल हाईवे 52 की पुलिया की सर्विस सड़क पर बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक कार ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में अलवर-बहरोड़ निवासी अनिरुद्ध जाट (34) की मौत हो गई।

पुलिस थाने के एएसआई सुरेश कुमार के अनुसार, अनिरुद्ध सर्विस रोड पर पैदल चल रहा था। इसी दौरान एक कार ने उसे टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में पता चला कि अनिरुद्ध अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहकर फर्स्ट ग्रेड टीचर की तैयारी कर रहा था। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है।

पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू की और परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिकअप और बाइक की टक्कर, भाई बहन घायल वहीं रींगस पुलिस थाना क्षेत्र के श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग पर अमर पारस पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम सात बजे एक दुर्घटना हुई। दूध का टैंकर लगी पिकअप और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए।

हादसे में भाई-बहन घायल हो गए।
हादसे में भाई-बहन घायल हो गए।

मजदूरी के बाद लौट रहे थे घायलों की पहचान सरगोठ निवासी सुरेंद्र वर्मा (19) और उसकी बहन पूजा वर्मा (22) के रूप में हुई। दोनों श्रीमाधोपुर स्थित ईंट भट्टे से मजदूरी करके घर लौट रहे थे। दूध टैंकर वाली पिकअप ने एक ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मार दी। घायल भाई-बहन को पहले जेडी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस थाने के एएसआई सुरेश के अनुसार, दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के थानों और कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया है। पिकअप और चालक की तलाश जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS