Poola Jada
Home » राजस्थान » अजमेर में नाबालिग को अगवा कर किया रेप:आरोपी को बांसवाड़ा में किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद बहला-फुसलाया

अजमेर में नाबालिग को अगवा कर किया रेप:आरोपी को बांसवाड़ा में किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद बहला-फुसलाया

अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस ने एक किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने और रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पिता ने 25 मई को को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी ने बालिका से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर उसे बहला लिया था। बाद में उसे भगा कर ले गया और उसका यौन शोषण किया।

इस रिपोर्ट में पीड़िता के पिता ने कहा था कि उसकी 15 साल की बेटी नानी के घर जाने का बोलकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने बालिका के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई और संदिग्धों से पूछताछ की। अभय कमांड सेंटर के कैमरों और कॉल डिटेल से मिले संदिग्ध नंबरों के आधार पर जांच की तो पता चला कि बालिका बांसवाड़ा जिले के पुलिस थाना कलिंजरा के गांव धोलाखेरिया में है।

पुलिस टीम ने पुलिस थाना कलिंजरा से पुलिस इमदाद लेकर दबिश दी और पहाड़ी क्षेत्र में तलाश करने के बाद बालिका को संरक्षण में लिया तथा आरोपी सूरज डोडियार निवासी गांव धोलाखेरिया तहसील बागीदोरा पोस्ट कलिंजरा पुलिस थाना जिला बांसवाड़ा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पिछले कई महीनों से दोस्ती का झांसा देकर बालिका को झूठे वादे कर बहला फुसलाकर घुमाने के नाम पर फंसाया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS