Home » राजस्थान » ऑटो में बैठी महिला के जेवरात चोरी:दो युवक और एक युवती पर शक, बोले थे- बाजार में गहने चोरी हो सकते

ऑटो में बैठी महिला के जेवरात चोरी:दो युवक और एक युवती पर शक, बोले थे- बाजार में गहने चोरी हो सकते

सीकर के कोतवाली थाना इलाके में दिनदहाड़े ऑटो से महिला के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला सीकर में फतेहपुरी गेट स्थित गणेश मंदिर में दर्शन करने के लिए आई थी। जब वापस गांव पहुंची तो जेवरात गायब मिले। कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

रैवासा गांव निवासी धर्मचंद सोनी ने बताया- उनकी पत्नी सरिता सीकर में गणेश मंदिर में दर्शन करने के गांव गई थी। दर्शन करने के बाद उन्होंने फतेहपुरी गेट चौराहे से जयपुर रोड आने के लिए ऑटो पकड़ा। ऑटो में दो लड़के और दो लड़की पहले से बैठे हुए थे। उन्होंने सरिता को कहा कि आपने गहने पहने हुए हैं। मार्केट में चोरी भी हो सकती हैं। इन लोगों की बात मानकर सरिता ने गहने अपने बैग में रख लिए।

ऑटो में बैठी एक युवती ने उन्हें पीने के लिए पानी दिया। घर पहुंचने के बाद जब पत्नी ने अपना बैग चेक किया तो कान के झूमर और सोने की चेन गायब मिली। इन जेवरात का वजन करीब 35 ग्राम है,जिनकी कीमत करीब 3.50 लाख रुपए है।

सीकर शहर के उद्योग नगर इलाके में हाउसिंग बोर्ड एरिया में 2 महीने से बंद मकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने डॉक्टर के मकान के ताले तोड़े। हालांकि मकान मालिक के आने के बाद ही पता चल सकेगा कि चोरों ने क्या सामान चोरी किया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS