Home » राजस्थान » कलेक्टर से शिकायत के बाद सरपंच के भाइयों ने पीटा:गांव की अधूरी सड़क की शिकायत की थी, कलेक्टर के जाते ही पीटने लगे

कलेक्टर से शिकायत के बाद सरपंच के भाइयों ने पीटा:गांव की अधूरी सड़क की शिकायत की थी, कलेक्टर के जाते ही पीटने लगे

डीग जिले के बामनवाडी गांव में एक व्यक्ति को सड़क की कलेक्टर से शिकायत करना महंगा पड़ गया। जैसे ही कलेक्टर उत्सव कौशल जनसुनवाई से निकले तभी सरपंच के भाइयों ने व्यक्ति को पीट दिया। जिसका पिटाई का लाइव वीडियो सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने जुरहरा थाने में सरपंच के भाइयों के खिलाफ शिकायत दी है।

दिलीप निवासी बामनवाडी गांव थाना जुरहरा ने बताया कि कल गांव के सरकारी स्कूल में कलेक्टर की जनसुवाई थी। जिसमें कई अधिकारी आये थे। इस दौरान दिलीप भी जनसुनवाई में पहुंचा था। जहां दिलीप ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया था कि गांव की करीब 4 सौ फुट अधूरी पड़ी है। आधी सड़क बनाकर पेमेंट पूरा ले लिए गया है। इस शिकायत से सरपंच से खफा हो गए।

जैसे ही कलेक्टर जनसुनवाई से निकले तभी, सरपंच रुकनुद्दीन के भाई रफीक दिलीप को पीटने लगा। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। दिलीप ने बताया कि रफ़ीक ने उसे लाठी डंडों से पीटा। जिसके बाद दिलीप ने इसकी शिकायत जुरहरा थाने में दी है। सरपंच के भाई दबंग हैं। जो भी उनके खिलाफ आवाज उठाता है। वह उसके साथ ऐसे व्यवहार करते हैं।

इस मामले को लेकर जब जुरहरा थाना अधिकारी अमित कुमार चौधरी से बात करने के लिए फोन किया तो, उन्होंने फोन को काट दिया। वहीं BDO ने विजय जैन ने भी फोन नहीं उठाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास