Home » राजस्थान » वोटर-लिस्ट में गड़बड़ी का विरोध, जयपुर में कांग्रेस का पैदल-मार्च:गहलोत ने कहा- मतदाता सूची में गड़बड़ी हो रही, इलेक्शन कमीशन जवाब नहीं दे रहा

वोटर-लिस्ट में गड़बड़ी का विरोध, जयपुर में कांग्रेस का पैदल-मार्च:गहलोत ने कहा- मतदाता सूची में गड़बड़ी हो रही, इलेक्शन कमीशन जवाब नहीं दे रहा

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने आज (बुधवार) जयपुर में पैदल मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसका नेतृत्व किया।

मार्च दोपहर करीब 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होकर शहीद स्मारक पर खत्म हुआ। यहां कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा- वोटर लिस्ट में गड़बड़ी हो रही है। इलेक्शन कमीशन जवाब नहीं दे रहा। यह इतिहास में पहली बार हो रहा है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा- शक को दूर करने के लिए इलेक्शन कमीशन को कदम उठाना चाहिए। सरकार को आगे नहीं करना चाहिए। निर्वाचन आयोग खुद आगे आए और बताए कि कहां गड़बड़ी हुई है।

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा बोले- पीएम नरेंद्र मोदी ने वोट की चोरी से सत्ता हासिल की है। ये दोधारी तलवार चला रहे हैं। एक तरफ SIR के नाम से विपक्ष के वोट काटे जा रहे हैं, दूसरी तरफ बीजेपी के फर्जी वोटों को जुड़वाया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- भाजपा ने फर्जीवाड़ा किया है। इस फर्जीवाड़े को राहुल गांधी सामने लेकर आए हैं। चुनाव आयोग को इसके संबंध में जवाब देना चाहिए।

PHOTOS में देखिए कांग्रेस का आंदोलन…

कांग्रेस का पैदल मार्च आज दोपहर करीब 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होकर शहीद स्मारक पर खत्म हुआ।
कांग्रेस का पैदल मार्च आज दोपहर करीब 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होकर शहीद स्मारक पर खत्म हुआ।
वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी के विरोध में जयपुर में कांग्रेस की ओर से पैदल मार्च निकाला गया।
वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी के विरोध में जयपुर में कांग्रेस की ओर से पैदल मार्च निकाला गया।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत के आते ही कार्यकर्ताओं ने उनके नाम के नारे लगाने शुरू कर दिए।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत के आते ही कार्यकर्ताओं ने उनके नाम के नारे लगाने शुरू कर दिए।
पैदल मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। उन्होंने वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाए।
पैदल मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। उन्होंने वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाए।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन कल से:जयपुर निगम के लिए 15 RO ऑफिस बनाए; पाली नगर निगम, फतेहपुर नगर परिषद में वोटिंग की डेट बदली

प्रदेश में नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर ​परिषद और नगर पालिका) चुनावों की कल (27 अगस्त) कल लोकसूचना जारी होने