Home » राजस्थान » दो बकरियों को कार में डालकर ले गए चोर:CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात, महिला के घर के अंदर जाते ही उठाया

दो बकरियों को कार में डालकर ले गए चोर:CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात, महिला के घर के अंदर जाते ही उठाया

बूंदी के नैनवां की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से दो युवक कार में दो बकरियां चुराकर फरार हो गए। घटना 12 अगस्त को दोपहर सवा चार बजे की है। पूरी वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पीड़िता चंद्रकला बोली ने बताया कि वह मूल रूप से खानपुरा की रहने वाली हैं। वर्तमान में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहकर बकरी पालन से परिवार का भरण-पोषण करती हैं। घटना के समय वह बकरियों को दाना खिला रही थीं। अनाज लेने के लिए कुछ देर के लिए घर के अंदर गईं। इसी दौरान दो युवक कार में आए और बकरियों को उठाकर ले गए। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक कार दूर निकल चुकी थी।

सीसीटीवी फुटेज से कार का नंबर मिला है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वासियों ने जांच करने पर पता चला कि कार अजमेर थाने की है। जब कार मालिक से संपर्क किया गया तो उसने बताया कि गाड़ी अजमेर में ही खड़ी है। इससे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों को संदेह हुआ है।

नैनवां थाना अधिकारी कमलेश शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। हाउसिंग बोर्ड विकास समिति ने चिंता जताई है कि अगर बकरी चोरों पर अंकुश नहीं लगा तो वे बच्चों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकते हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास