Home » राजस्थान » बिजली तार गिरने पर पार्षद बोले-शवों का ढेर लग जाता:कहा- हादसे वाली जगह कई होटल-ढाबे, लोग खाना खाने आते; दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा

बिजली तार गिरने पर पार्षद बोले-शवों का ढेर लग जाता:कहा- हादसे वाली जगह कई होटल-ढाबे, लोग खाना खाने आते; दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा

जोधपुर की मिल्कमैन कॉलोनी में बिजली के तार गिरने से पांच लोग झुलस गए। जिन दुकानों के ऊपर बिजली का तार गिरने से हादसा हुआ। उन दुकानों के अतिक्रमण को हटाने के लिए एक महीने पहले भी नोटिस दिया गया था। उसके बावजूद दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। नगर निगम ने इसे लेकर गंभीरता नहीं बरती।

पार्षद घनश्याम सोलंकी ने बताया- दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए करीब एक महीने पहले निगम ने कहा था। दुकानदारों ने 30 से 40 फीट तक अतिक्रमण कर दिया था। उन्हें समझाया गया था कि सड़क पर अतिक्रमण न करें लेकिन दुकानदारों ने बात नहीं मानी।

हादसा रात में होता तो कितने ही लोगों की जान चली जाती। यहां लाशों के ढेर लग जाते, क्योंकि रात के समय होटल-ढाबों में खाना खाने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ट्रैवल्स एजेंसी और मुख्य मार्ग होने के चलते 500 से 700 लोग इन होटलों में खाना खाने के लिए आते हैं। हादसे के बाद निगम के CEO, महापौर सभी से बात हुई। निगम अब अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाएगा।

इसी जगह पर सबसे पहले तार टूटकर गिरा था। जिससे करंट फैल गया।
इसी जगह पर सबसे पहले तार टूटकर गिरा था। जिससे करंट फैल गया।

बारिश थमने पर तार में स्पार्किंग हुई

प्रत्यक्षदर्शी विक्रम बोराणा ने बताया- घटनाक्रम सवा दो बजे के बाद का है। उस समय वह अपने होटल के अंदर थे। बारिश थम गई थी अचानक तार की स्पार्किंग हुई और सीधा तार गिरकर प्रकाश सोलंकी के होटल के काउंटर पर गिरा। सबसे पहले नेपाली युवक भारत चपेट में आया। स्पार्किंग का विस्फोट आग के जितना भयानक था। इसके बाद ओनर प्रकाश, महेंद्र व बाद में दो अन्य स्टॉफ चपेट में आ गए। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया।

बिजली पोल भी कवर किया

दरअसल, मिल्कमैन कॉलोनी में खाने की छोटी बड़ी करीब 12 होटल है। यहां के दुकानदारों ने सड़क पर तीस फीट से अधिक अतिक्रमण कर दिया। मौके पर लगे दो ट्रांसफार्मर के आस पास हाथ धोने की टंकियां रख दी। वहीं तारों के नीचे लोगों को बिठाकर खाना खिलाया जाता है।

होटल दुकानदारों ने ट्रांसफार्मर के पास भी कब्जा कर लिया था।
होटल दुकानदारों ने ट्रांसफार्मर के पास भी कब्जा कर लिया था।

डिस्कॉम ने लिखा निगम को पत्र

हादसे के सामने आने के बाद जोधपुर डिस्कॉम की ओर से भी सभी एजेंसियों नगर निगम, जेडीए को बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर के आस पास हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा गया है। बारिश की सीजन के चलते यहां हादसों का खतरा अधिक है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)