Home » राजस्थान » जयपुर ट्रैफिक पुलिस का अवैध ई-रिक्शाओं पर एक्शन:120 ई-रिक्शा किए जब्त, 300 से ज्यादा के चालान

जयपुर ट्रैफिक पुलिस का अवैध ई-रिक्शाओं पर एक्शन:120 ई-रिक्शा किए जब्त, 300 से ज्यादा के चालान

जयपुर ट्रैफिक पुलिस अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शाओं के खिलाफ एक्शन लेकर लगातार कार्रवाई करने में जुटी है। जयपुर ट्रैफिक पुलिस की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की ओर से 120 से ज्यादा ई-रिक्शाओं को जब्त किया गया है। इसके साथ ही ई रिक्शा ड्राइवर से लगातार समझाइए की जा रही है।

ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज अशोक यादव ने बताया कि जयपुर पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है। ई- रिक्शा ड्राइवरों के पास डॉक्यूमेंट नहीं होने पर चालान किया जा रहा है। पुलिस की ओर से इन लोगों से समझाइश भी की जा रही है। किसी ड्राइवर के पास लाइसेंस नहीं है तो किसी के पास गाड़ी की आरसी मौजूद नहीं है। कई ड्राइवर तो ऐसे हैं जो किराए की ई रिक्शा चला रहे हैं।

नियमों का उल्लंघन करने पर हम लोगों की तरफ से कार्रवाई की जा रही है। जयपुर के रामगढ़ मोड़, पुरानी चुंगी, बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़, हसनपुरा सहित अन्य इलाकों में ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत अब तक 120 से ज्यादा ई रिक्शा को जब्त किया जा चुका है। वही, 300 से ज्यादा चालान कानून का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ किया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन