Home » राजस्थान » सिरियारी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तस्कर को पकड़ा:465 ग्राम अवैध डोडा पोस्त और 327 ग्राम अफीम का दूध बरामद

सिरियारी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तस्कर को पकड़ा:465 ग्राम अवैध डोडा पोस्त और 327 ग्राम अफीम का दूध बरामद

सिरियारी थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 4 किलो 465 ग्राम अवैध डोडा पोस्त और 327 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत यह कार्रवाई की गई। सिरियारी थाना अधिकारी तेजाराम ने अपनी टीम के साथ नाकाबंदी के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक की तलाशी ली।

गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान लाबुराम, निवासी वापारी गांव, पुलिस थाना सिरियारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से यह अवैध मादक पदार्थ जब्त किया।

पुलिस गिरफ्तार तस्कर से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास