Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर सेंट्रल जेल में फिर मिला मोबाइल:जांच के दौरान चार्जर, डेटा केबल, सिम कार्ड बरामद; लालकोठी थाने में मामला दर्ज

जयपुर सेंट्रल जेल में फिर मिला मोबाइल:जांच के दौरान चार्जर, डेटा केबल, सिम कार्ड बरामद; लालकोठी थाने में मामला दर्ज

जयपुर सेंट्रल जेल में एक बार फिर मोबाइल फोन बरामद हुआ है। वार्ड नंबर-2 में सघन चेकिंग के दौरान टॉयलेट के पास से मोबाइल चार्जर, डेटा केबल और एक सिम कार्ड मिला। इस संबंध में जेल प्रहरी गिरिराज प्रसाद ने लालकोठी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

लालकोठी थानाधिकारी (SHO) प्रकाश राम विश्नोई ने बताया- जयपुर सेंट्रल जेल प्रहरी गिरिराज प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जेल में पिछले काफी समय से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बरामद मोबाइल लावारिस हालत में मिला, जिसमें सिम कार्ड लगा हुआ था। इसी के साथ चार्जर, डेटा केबल और सिम कार्ड मिला है।

मोबाइल पहुंचाने वाले की तलाश

जेल प्रशासन ने मोबाइल को जब्त कर लिया है। लालकोठी थाने में अज्ञात बंदी के खिलाफ प्रिजनर्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस जब्त मोबाइल और सिम कार्ड के आधार पर इसका उपयोग करने वाले बंदी की तलाश कर रही है। साथ ही पुलिस अब इस मामले की जांच करेगी की जेल में मोबाइल कौन पहुंचा रहा है। इसमें किसकी लिप्तता है उसकी जांच की जा रही है।

अक्टूबर में 17 मोबाइल मिले थे

जेल में मोबाइल मिलने की यह कोई पहली घटना नहीं है। लालकोठी थाने में सितंबर महीने में जेल प्रशासन द्वारा 19 मामले दर्ज कराए गए थे, जिनमें 31 मोबाइल बरामद हुए। अक्टूबर में 15 मामलों में 17 मोबाइल फोन जब्त किए गए।

नवंबर महीने में अब तक तीन मामलों में 6 मोबाइल फोन मिले हैं। जेल के अंदर इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल फोन का मिलना एक गंभीर और चिंताजनक विषय है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जोधपुर में 50 लाख की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:18 महीने से बदल रहा था ठिकाने, मोबाइल नहीं चलाता था आरोपी, पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

जोधपुर की उदयमंदिर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मकान बेचने का झांसा देकर 50 लाख रुपए हड़पने वाले